{"_id":"bc76b138-4d25-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vayalar-ravi-moots-death-for-rape-ordinance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप: मौत की सजा के पक्ष में हैं वायलार रवि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गैंगरेप: मौत की सजा के पक्ष में हैं वायलार रवि
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
23 वर्षीय युवती से गैंगरेप मामले में दिल्ली में हो रहे उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री वायलार रवि ने रविवार को ऐसे अपराधों से निपटने के लिए मौत की सजा देने वाले एक अध्यादेश लाने का समर्थन किया।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि हम ऐसा कोई कानून बनाएंगे जोकि आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) के समान होगा। इसके लिए अध्यादेश लाना चाहिए। यह एक अच्छा कदम होगा। हालांकि यह मेरी व्यक्तिगत राय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेप की घटनाएं हर राज्य में घट रही हैं। राज्य सरकारों और संसद को भी अपनी मदद देनी चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही ऐसे अपराधों को खत्म करने के लिए कोई समाधान निकाल लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में चिंतित है। अपराधियों को सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन