फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vasundhara Raje in new difficulty

अब नई मुश्किल में घिरीं वसुंधरा राजे

Wed, 08 Jul 2015 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje in new difficulty

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ललित गेट विवाद से अभी उबरी भी नहीं हैं कि अपनों ने ही उनके खिलाफ ताल ठोक दिया है। संघ ने राजे सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले संघ के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को राजे सरकार के खिलाफ पूरे जयपुर शहर का चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, मामले में बीच बचाव के लिए भाजपा के सह संगठन महामंत्री वी सतीश जयपुर जमे हुए हैं। वह सरकार और संघ के बीच सुलह की कोशिश में हैं। मगर राज्य का संघ नेतृत्व राजे से आरपार के मूड में है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि जयपुर मेट्रो के निर्माण के दौरान तोड़े या स्थानांतरित किए गए 84 मंदिरों को मुद्दा बनाते हुए संघ ने राजे सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के संघ नेतृत्व ने राजे के मंत्रियों और सूबे से चुने गए भाजपा सांसदों को तलब कर उन्हें सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का फरमान जारी किया था।


सांसद एवं मंत्रियों के लिए मुश्किल यह है कि उन्हें अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की रणनीति का हिस्सा बनना पड़ रहा है। संघ का यह कदम बेशक उजड़े मंदिरों को बचाने के नाम पर है। मगर सियासी गलियारे में इसे राजे को घेरने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed