{"_id":"14b2ab4437718b957f4545db379ec628","slug":"vasundhara-disclosures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस खुलासे से और फंसीं वसुंधरा राजे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए, किस खुलासे से और फंसीं वसुंधरा राजे
Updated Sat, 27 Jun 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी अंग्रेजी टीवी चैनल ने शुक्रवार को अपने दावे में कहा कि ललित मोदी के जरिये राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी लाभ कमाया। यह खुलासा भाजपा के उस प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि वसुंधरा ने ललित मोदी की मदद भर की थी, उन्होंने मोदी के जरिए कोई लाभ या भ्रष्टाचार नहीं किया।
विज्ञापन
चैनल के मुताबिक, ललित मोदी कंपनी निहांत हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड में वसुंधरा की भी हिस्सेदारी है। इसमें कहा गया है कि इस कंपनी में राजे के बेटे दुष्यंत और बहु निहारिका के पास क्रमश: 4800 और 5000 शेयर थे। वसुंधरा के जन्म दिन पर दुष्यंत और निहारिका ने इस कंपनी के 3280 शेयर वसुंधरा को तोहफे में दिए।
विज्ञापन
इस हिसाब में वसुंधरा ने ललित मोदी की निहांत हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड से प्रत्यक्ष लाभ कमाया और इससे ललित मोदी तथा वसुंधरा के बीच वित्तीय संबंधों का भी पता चलता है। नया खुलासा वसुंधरा की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। चैनल का दावा है कि नए विवाद में घिरने के बाद वसुंधरा शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच रही हैं।
विज्ञापन