{"_id":"528a0ff6-aa70-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"vast-improvements-needed-to-ensure-women-safety-says-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रेपः पीएम ने निंदा की, सख्त कानून पर जोर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली रेपः पीएम ने निंदा की, सख्त कानून पर जोर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में पांच साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की कड़ी निंदा की है। पीएम ने कहा है कि इस तरह की घृणित घटनाएं सामूहिक प्रयास से ही खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सिविल सर्विसेज दिवस पर एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से असरदार ढंग से निपटने के लिए कानून को सख्त बनाने की तेजी से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हम सब का सामाजिक दायित्व है। देश में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा चिंता का विषय हो गया है। हमें इसमें सुधार लाना होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस घटना का आरोपी मनोज कुमार ने कथित रूप से पुलिस को बताया है कि इस दुष्कृत्य में उसके साथ एक और व्यक्ति शामिल था।
हालांकि दिल्ली पुलिस ने मनोज के दावे को खारिज कर दिया है। मनोज का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में परीक्षण कराया गया।
इधर एम्स में भर्ती पीड़ित बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची ने अपने मां-बाप से बात की है। दो हफ्ते के बाद बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।