फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress in Danger of Dissolution in Many Other States after Tamilnadu

कई और नेता बढ़ा सकते हैं कांग्रेस की मुश्किल

Tue, 04 Nov 2014 03:17 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
Congress in Danger of Dissolution in Many Other States after Tamilnadu

कांग्रेस ने तमिलनाडु के बड़े नेता जीके वासन को भले ही पार्टी से निष्कासित करने का ऐलान किया हो, लेकिन वासन पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे। पार्टी ने खुद को फजीहत से बचाने के लिए उनके निष्कासन का ऐलान किया।

विज्ञापन


वासन के जाने के बाद दूसरे राज्यों में भी संगठन को लेकर हाईकमान की चिंता बढ़ गई है। असम, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र सरीखे कई राज्यों में संगठन में अंदरखाने उबाल से पार्टी जूझ रही है।
विज्ञापन


हरियाणा में बड़े नेताओं के बीच लड़ाई तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदवार बताने के साथ उनको विधायक दल का नेता बनाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ कद्दावर नेता हिमांता बिश्व ने मोर्चा खोल रखा है।

पार्टी हाईकमान की बढ़ी चिंता

Congress in Danger of Dissolution in Many Other States after Tamilnadu

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, सत्यव्रत चतुर्वेदी समेत तमाम नेता आपस में भिड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के खिलाफ भी नारायण राणे समेत कई नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है। उत्तराखंड में विजय बहुगुणा और हरीश रावत में अहम की लड़ाई चल रही है तो उत्तर प्रदेश में प्रमोद तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी समेत कई नेताओं के बीच द्वंद्व चल रहे हैं।

तमिलनाडु में वासन बड़े नेता थे। यूपीए सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वासन को छह साल के लिए पार्टी से निकाला जाता है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार से जब यह पूछा गया कि वासन ने निष्कासन से पहले ही कांग्रेस छोड़ दी है तो उनका कहना था कि पार्टी छोड़ने को लेकर वासन की ओर से कांग्रेस को कोई संदेश या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed