फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   varun gandhi asked question to rahul gandhi about poor people

'मैंने 5 महीने का वेतन गरीबों को दिया, क्या राहुल गांधी देंगे'

Sat, 09 May 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi asked question to rahul gandhi about poor people

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गरीबों की मदद के बहाने भाई राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, मैं अपने पांच महीने के कार्यकाल का वेतन गरीबों की मदद में देने का ऐलान करता हूं पर मीडिया के लोग अमेठी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, जौनपुर सांसद से भी पूछें कि वे अपना कितना वेतन दे रहे हैं। पूरे यूपी के सांसदों से पूछिए।

विज्ञापन


वरुण यहां फसलों की बर्बादी पर किसानों को बांटे जा रहे मुआवजे में गड़बड़ी के विरोध में भाजपा के धरने को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि अंबेडकरनगर, जौनपुर में भाजपा के ही सांसद हैं तो प्रतापगढ़ में एनडीए के सहयोगी अपना दल के। वरुण ने कहा-भाषण और राजनीति के बजाय गरीबों के लिए कुछ करने की जरूरत है। मैं अपने मौजूदा पांच वर्ष के संसदीय कार्यकाल का वेतन गरीबों की मदद के लिए दूंगा।
विज्ञापन

क्या आप अपना मन बड़ा नहीं कर सकते?

varun gandhi asked question to rahul gandhi about poor people

हर माह मेरे विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी गरीबों का नाम चुन कर मुझे भेजेंगे। पैसा उनके पास पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा- मैं नहीं जानता कितने गरीबों की मदद कर पाऊंगा लेकिन जो मन में है, उससे ज्यादा ही करूंगा।

क्या आप अपना मन बड़ा नहीं कर सकते
वरुण ने सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा-‘मैं जानता हूं कि आपके हाथ बंधे हैं। पर, क्या आप अपना मन बड़ा नहीं कर सकते। किसानों को मुआवजे के नाम पर हजार-डेढ़ हजार रुपये का चेक क्या संवेदनहीनता नहीं है। आखिर गरीब के घाव पर क्यों नमक छिड़क रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed