फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   varun gandhi addressed people very politely

वरुण गांधी बोले- ‘न सांसद, न नेता, मैं सिर्फ बेटा’

Fri, 04 Sep 2015 09:32 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi addressed people very politely

भाजपा के फायर ब्रांड नेता का मिजाज बृहस्पतिवार को कुछ ज्यादा ही नरम दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि वह यहां न तो सांसद बन कर आए हैं और न ही नेता। लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए सिर्फ और सिर्फ बेटा बनकर आए हैं।

विज्ञापन


सांसद गांधी का हेलीकाप्टर सुबह 10.40 बजे भीरा के छाजूराम केन ग्रोवर्स स्कूल में बने हैलीपैड पर उतरा। इसके बाद यहां सभा करने के बाद वह मटहिया गांव पहुंचे और वहां भी सभा की।
विज्ञापन


दोनों ही सभाओं में उन्होंने बाढ़ और कटान पीड़ितों के हाल को जाना और कहा कि जल्द ही वह केंद्र सरकार से योजनाबद्ध तरीके इस समस्या का खात्मा कराएंगे।

श्रावस्ती, बहराइच, खीरी तीनों जिले बाढ़ प्रभावित हैं, जहां उनकी टीम ने सर्वे किया है यहां की समस्याओं को दूर कराने के लिए वह जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पर रुपया बाकी होता है तो कुर्की और डिग्री होती है तो फिर चीनी मिलों के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खीरी एक सुंदर जिला है जो हरियाली से लबरेज है। इसकी सुंदरता में वह कोई कमी नहीं आने देंगे, जब खीरी आते हैं तो उनका मन इसी हरियाली से प्रसन्न हो जाता है।

शारदा पुल पहुंचा काफिला

varun gandhi addressed people very politely

इस दौरान खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी, साकेत मिश्रा, पलिया पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार,  समाजकल्याण प्रकोष्ठ के कृष्णा भैया, आरडी राय, अनूप मिश्रा, उदयवीर सिंह, विपिन गुप्ता, समेत तमाम भाजपा और भाजयुमो नेता साथ रहे। इसके बाद  सड़क मार्ग से उनका काफिला शारदा पुल पहुंचा।

जहां भाजयुमो जिलामंत्री और विधानासभा क्षेत्र प्रभारी उदयवीर सिंह, वरुण मिश्रा, गौरव बंसल, शशि शुक्ला, अखिलेश जायसवाल, प्रेमप्रकाश मौर्या, दीपक जायसवाल, दीपक शर्मा, अंशू शुक्ला आदि ने उनका स्वागत किया। पलिया से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए इसके बाद वह निघासन रवाना हो गए।

मझगईं संवाददाता के अनुसार वह नयापुरवा, खालेपुरवा, कुवंरपुर कलां गए और वहां कटान की स्थिति देखी और पीड़ितों से मुलाकात की। विश्नुपुर गुरुद्वारे में एक सभा भी की। सभा को कृष्णा भैया, शिवराज राना, रमाकांत पांडे, नवीन त्यागी, बिल्लू चौधरी, शिवनाथ ओझा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामशंकर पांडे, प्रधान सरस शुक्ला, रघुनंदन, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह ने और संचालन अजीत सिंह ने किया।

सहायता पाकर पीड़ितों के खिले चेहरे खिले

varun gandhi addressed people very politely

मटहिया में वरुण ने बाढ़ और कटान पीड़ित विमला देवी गौतम, सुखदेवी भार्गव, सियावती,  सुआलल्ली, फूलमर्ती भार्गव को खुद अपने हाथ से ढाई-ढाई हजार रुपये की सहायता दी। इस प्रकार कुल 251 बाढ़ और कटान पीड़ितों में  ढाई-ढाई हजार रुपये की सहायता दी गई। इसमें मझगईं परिक्षेत्र के नयापुरवा, खालेपुरवा के राजेश, घनश्याम, आत्माराम, रामपाल, बेवा रामश्री देवी आदि कटान पीड़ित भी शामिल रहे।

श्री गांधी ने कहा कि उन्होंने पीलीभीत जिले में एक नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बना रहे हैं और अगर खीरी सांसद अजय मिश्र साथ दें तो एक प्रशिक्षण केंद्र यहां भी खुलवाया जाएगा। इसमें बेरोजगार प्रशिक्षित होंगे ही साथ ही उनके रोजगार की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

सांसद वरुण गांधी ने बड़ी ही सादगी से उनके इस कार्यक्रम से पैदा हुई लोगों में उनके खीरी से चुनाव लड़ने की शंका का जवाब देते हुए कहा कि वे ये न समझें कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे। वह 30 जिलों का दौरा कर चुके हैं हर सीट से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। फिलहाल उनके इस बयान ने कई लोगों के दिलों में ठंडक डाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed