फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   varanasi set for epic battle between arvind kejriwal and narendra modi

मोदी से भिड़ने काशी चले केजरीवाल

Tue, 25 Mar 2014 07:53 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
varanasi set for epic battle between arvind kejriwal and narendra modi

आगामी लोकसभा चुनाव की सबसे रोचक भिड़ंत काशी में होना तय हो गई है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल वाराणसी रवाना हो गए हैं। वे आज शाम शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी रवाना हुए।

विज्ञापन


केजरीवाल के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आनंद कुमार भी रवाना हुए।

मंगलवार को बेनियाबाग मैदान में केजरीवाल की बहुप्रतिक्षित रैली होनी है। रैली के पहले रोडशो को आयोजन भी किया गया है। केजरीवाल रैली में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे। केजरीवाल मंगलवार की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शहर के व्यस्ततम इलाकों से गुजरेगा रोड शो

varanasi set for epic battle between arvind kejriwal and narendra modi

25 मार्च को केजरीवाल का रोड शो काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मैदागिन चौराहे से दिन में डेढ़ बजे शुरू होगा। यह लोहटिया, कबीरचौरा, लहुरावीर, चेतगंज होते हुए बेनियाबाग पहुंचकर रैली में तब्दील हो जाएगा।

आप के स्‍थानीय मीडिया प्रभारी रामानंद ने बताया कि टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा और मैदागिन चौराहे पर पहुंचेगा। यहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो लोहटिया होते हुए लहुराबीर पहुंचेगा, जहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर का माल्यार्पण होगा।

यहां से चेतगंज होते रोड शो बेनियाबाग पहुंचेगा जहां समाजवादी नेता राजनारायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली का आगाज होगा।

रैली में जुट सकती है 30 से 40 हजार की भीड़

varanasi set for epic battle between arvind kejriwal and narendra modi

भले ही बेनियाबाग रैली में प्रशासन व आप के बीच 20 हजार लोगों के जुटने पर सहमति बनी है लेकिन रैली में 30 से 40 हजार लोगों के जुटने की संभावना आप कार्यकर्ताओं ने जताई है।

इससे पहले पार्टी ने रैली की सफलता के लिए रविवार को जगह-जगह सभाएं ‌कीं और जनसंपर्क किया।। आप के यूपी संयोजक संजय सिंह रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई दिनों से काशी में डेरा डाले हुए हैं।

केजरीवाल ने काशी रवाना होने से पहले एक‌ चिटठी भी लिखी है, जिसमें मोदी के खिलाफ लड़ने की वजहें बताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed