फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   varanasi develop as well as kyoto.

'क्योटो की तरह होगा काशी का कायाकल्प'

Sat, 01 Nov 2014 01:06 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
varanasi develop as well as kyoto.

काशी की तरह ही प्राचीन शहर है क्योटो। जिस तरह से क्योटो का कायाकल्प किया गया, उसी तरह काशी की तस्वीर भी संवारी जाएगी बशर्तें आप खुद इसके लिए पहल करें और बदलाव को तैयार हों। काशी को संवारने में क्योटो का अनुभव हमारे काम आएगा। इस काम में क्योटो प्रशासन के साथ ही जापान सरकार और जापान की निजी संस्थाएं भी मदद करेंगी।

विज्ञापन


विकास के रास्ते पर काशीवासी आगे बढ़ें, हम हर सहयोग को तैयार हैं। ये बातें नगर निगम के महापौर कक्ष में गुरुवार की शाम क्योटो के डिप्टी मेयर केनिची ओगासवारा ने कहीं। वह महापौर राम गोपाल मोहले व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन


जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे ओगासवारा ने साफ कहा कि काशी को क्योटो की तरह खूबसूरत और आधुनिक बनाया जा सकता है। धरोहरें भी सुरक्षित रहेंगी। मगर इस काम में वक्त लगेगा और काशीवासियों को अपना नजरिया भी बदलना होगा। हमारा यह पहला दौरा है। इस दौरे का दो उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी दूतावास भी गंभीर

varanasi develop as well as kyoto.

काशी की बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी संभालने वालों से मुलाकात करना और काशी को नजदीक से देखना व समझना। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। विकास योजनाओं को तैयार करने से पहले हम राह में आने वाली बाधाओं का अध्ययन करेंगे।

इसके लिए विशेषज्ञों का दल भी जल्द ही काशी का दौरा करेगा। इसके बाद ही काशी को आधुनिक सुविधाओं वाले शहर में तब्दील करने की योजना बनाई जाएगी। ओगासवारा ने कहा कि काशी के विकास को लेकर भारत और जापान के प्रधानमंत्री के बीच समझौता हुआ है। इस कार्यक्रम को लेकर जापानी दूतावास भी गंभीर है।

जापानी प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
जापानी प्रतिनिधिमंडल में क्योटो के डिप्टी मेयर के साथ क्योटो के इंटरनेशनल रिलेशन आफिस के निदेशक केइजी माकी, जापानी दूतावास के काउंसलर हिरोयुकी मासे व सचिव टोमोयुकी कुवाहराडा और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ साइंस कम्युनिकेशन एंड इंफार्मेशन रिसोर्सेज के चीफ साइंटिस्ट अशोक कुमार चावला शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed