फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Varanasi become a tourist spot for hollywood and bollywood

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, नजरों में बसी अविनाशी काशी

Mon, 21 Dec 2015 09:04 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
Varanasi become a tourist spot for hollywood and bollywood

इसे प्राचीन नगरी काशी के अनोखेपन के प्रति आकर्षण कहें या फिर ‘मोदी ब्रांडिंग’ का असर, पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लोकेशन के लिए हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों की काशी में आवाजाही बढ़ी है। कभी वो शूटिंग के लिए आते हैं तो कभी यहां के अलमस्त जीवन की छाप अपने मन में बसाने। खास तौर पर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से यहां हॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं।

विज्ञापन


बॉलीवुड के कई सितारे तो शहर और घाटों पर अपनी प्रस्तुतियां भी दे चुके हैं। मौजूदा समय लोकप्रियता बटोर रहे कई टीवी सीरियल में भी काशी की छाप नजर आ रही है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में हॉलीवुड के अलावा हिंदी, बांग्ला और साउथ की दर्जन भर से अधिक फिल्मों, धारावाहिकों की शूटिंग यहां हुई है। आने वाले महीनों में कुछ और बड़े बैनर की फिल्मों की शूटिंग की तैयारी है।
विज्ञापन


हाल ही में काशी के घाट और सारनाथ में हॉलीवुड स्टार मॉर्गन फ्रीमैन के गुपचुप शूटिंग करने की बात लोगों की जानकारी में आई तो उन्हें एकबारगी यकीन नहीं हुआ। हिंदुत्व और और बुद्धिज्म को दिखाने के लिए मॉर्गन फ्रीमैन और नेशनल जियोग्राफी की टीम ने बनारस को चुना। यह तो महज बानगी भर है। लगभग डेढ़ साल पहले फिल्म ‘300’फेम हॉलीवुड स्टार गेरार्ड बटलर भी काशी आए थे और कुछ दिन चुपचाप यहां गुजारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सीरियल की पृष्ठभूमि काशी पर आधारित

Varanasi become a tourist spot for hollywood and bollywood

इसी साल फरवरी में अपने समय की सुपर स्टार रहीं गोल्डी हॉन भी यहां आईं। उन्होंने गंगा घाटों, गलियों में घूमने के साथ ही बनारसी साड़ियां भी खरीदीं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े डॉ. शैलेश त्रिपाठी बताते हैं कि हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल हाइडी क्लूम को उन्होंने पिछले साल सितंबर में काशी भ्रमण कराया था। तब उन्होंने काशी के घाटों, गलियों को बेहतरीन लोकेशन के रूप में सराहा भी था।

बॉलीवुड की बात करें तो सितारों के नाम की फेहरिस्त लंबी हो जाती है। बीती देव दीपावली पर सोनम कपूर परिवार के साथ काशी आई थीं। कुछ दिन पहले ही जायद खान, शमिता सेट्टी और अमीषा पटेल यहां आई थीं। हाल ही में जूही चावला और महिमा चौधरी ने वाराणसी के खूबसूरत लोकेशन के नजारे लिए। इसके अलावा हास्य कलाकार संजय मिश्रा, सुदेश ने भी काशी के अल्हड़पन के बीच वक्त गुजारे। बॉलीवुड की कई हिट मूवीज में अपनी आवाज दे चुके कैलाश खेर, श्वेता पंडित, माही, तोशी और हंसराज हंस ने भी नवंबर में आयोजित महफिलों में चार चांद लगाए। पिछले साल विपाशा बसु भी बनारस घूमने आई थीं।

इसके अलावा कई बड़े सीरियल की पूरी की पूरी पृष्ठभूमि ही काशी पर केंद्रित है। ‘तेरे शहर में...’ की पूरी पटकथा ही काशी के इर्द-गिर्द घूमती है। मुंबई में बाकायदा काशी की गलियों का सेट विशेष तौर पर इसके लिए बनाया गया है। इसी प्रकार धारावाहिक ‘गंगा’ और ‘चिड़ियाघर’ के केंद्र में भी काशी नजर आती है। कई और सीरियलों में बनारस और बनारसी पुट आप देख सकते हैं। ‘एक थी सुधा एक था चंदर’ सीरियल की अधिकतर शूटिंग वाराणसी में ही हुई।

उद्योग और राजनीति जगत की हस्तियों की भी दस्तक

Varanasi become a tourist spot for hollywood and bollywood
कुछ दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के लिए काशी के घाटों पर मेगा शो हुआ। पिछले साल ही काशी के घाट पर ही उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की मालकीन नीता अंबानी का जन्मदिन मना। अभी दो दिन पहले ही भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने भी यहां आकर काशी की खूबसूरती देखी।

बंटी-बबली, रांझड़ा, मुहल्ला अस्सी, लागा चुनरी में दाग, इंद्रा द टाइगर, बनारस ए मिस्टिक लव स्टोरी, पीकू, बनारस, गैंग्स ऑफ वासेपुर, इशक, धूमकेतु, इश्क मलंग, मशान, गंस ऑफ बनारस, पप्पू कांट डांस साला, कस्तूरी जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा नागार्जुन और चिरंजीवी जैसे बड़ी कास्टिंग की कई दक्षिण भारतीय फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है। बांग्ला फिल्म चोखरे बाली का फिल्मांकन भी यहीं हुआ था। मौजूदा समय बांग्ला सीरियल प्रेम करेछो बेस करेछो, नौको डूबी के अलावा हर-हर व्योमकेश की शूटिंग यहां चल रही है। निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी अपनी फिल्म रामबोला की शूटिंग में जुटे हैं।

हाल के दिनों में काशी में फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग बढ़ी है। पिछले एक साल में हिंदी, बांग्ला के दर्जन भर से अधिक धारावाहिक यहां फिल्माए गए हैं और फिल्मों की भी शूटिंग चल रही है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी उपनिषद गंगा और मुहल्ला अस्सी बनाने के बाद अब फिर गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित रामबोला की शूटिंग के लिए बनारस आए हैं। काशी में ऐसा तिलिस्म है कि जो यहां एक बार फिल्म बना लेता है वह बार-बार यहां आकर फिल्म बनाना चाहता है। - सुमन पाठक, अभिनेत्री (रांझणा सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed