{"_id":"d4df690e-b8dc-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"vande-mataram-opposed-leave-india-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश छोड़कर जाएं वंदेमातरम का विरोध करने वाले'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'देश छोड़कर जाएं वंदेमातरम का विरोध करने वाले'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में वंदेमातरम का अनादर करने की घटना को भाजपा ने राष्ट्रद्रोह करार दिया है।
विज्ञापन
पार्टी ने वंदेमातरम का विरोध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में ऐसी तालिबानी मानसिकता नहीं चलेगी। भाजपा ने लोकसभा में वंदेमातरम के गायन के समय सदन के बाहर जाने वाले बसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।
इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने कहा है कि जो लोग वंदेमातरम का सम्मान नहीं कर सकते हैं उन्हें देश छोड़कर चले जाना चाहिए।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि वंदेमातरम का अपमान उस पार्टी के सांसद ने किया जो दिन रात बाबा साहब अंबेडकर का नाम लेकर राजनीति करती है। जिन बाबा साहब ने संविधान दिया और वंदेमातरम सामने रखा, उन्हीं को मानने वाली पार्टी के सांसद ने यह अपराध किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनसे इस घटना को लेकर आंख व काम बंद कर लिए हैं। नकवी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों को बचाने से फुरसत नही मिल पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था शुरू होने के बाद से ही संसद सत्र शुरू होने पर राष्ट्रगान और सत्रावसान पर राष्ट्रीय गीत की धुन बजाने का प्रावधान रहा है, लेकिन देखने में आया है कि कई सांसद वंदेमातरम के समय सदन में मौजूद रहने से कतराते हैं। ऐसे सांसदों की सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए।