फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Valve from cow’s heart gives new life to 81-year-old

गाय के दिल से बने वॉल्व से 81 वर्षीय महिला को मिला जीवनदान

Thu, 16 Jul 2015 01:32 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
Valve from cow’s heart gives new life to 81-year-old

गाय हमारी माता है इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए एक नई उपलब्धि सामने आयी है जिसमें गाय के दिल से बने वॉल्व से 81 वर्षीय महिला को जीवन दान मिला है।

विज्ञापन


यह कारनामा चेन्नई स्थित फ्रंटियर लाइफलाइन अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया है। डॉक्टरों ने हैदराबाद की 81 वर्षीय महिला को गाय के दिल से बने वॉल्व से बदल दिया है।
विज्ञापन


उन्हें एओर्टिक वाल्व सिकुड़ने की बीमारी थी।

डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन को करने में तीन घंटे का समय लिया और सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है।


उम्र दराज लोगों के लिए वरदान

Valve from cow’s heart gives new life to 81-year-old

अस्पताल के डॉक्टर केएम चेरियन ने बताया कि इस तरह ‌की पहल एओर्टिक वॉल्व स्टेनाइसेस से ग्रसित मरीजों के लिए की जाने वाली जटिल ओपन हर्ट सर्जरी से अच्छा विकल्प है।

आमतौर पर ओपन हर्ट सर्जरी में खराब वॉल्व की जगह नया वॉल्व लगा दिया जाता है। लेकिन इस केस में ऐसा कर पाना संभव नहीं था। इसलिए डॉक्टरों ने इस मरीज के लिए गाय के दिल से बने वॉल्व को इस्तेमाल करना तय किया।

ये बायो प्रोस्‍थेटिक वॉल्व गाय के ‌दिल के टिशू से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed