अपने घर पर ही सर्वोच्च सम्मान हासिल करेंगे वाजपेयी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न ग्रहण करने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्रपति भवन पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर है।
अरसे से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे वाजपेयी शास्त्रीय संगीत गायक भीमसेन जोशी की तरह ही अपने निवास पर ही सर्वोच्च सम्मान ग्रहण कर सकते हैं।
इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि खुद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाजपेयी के निवास पर पहुंच कर उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर सकते हैं।
राष्ट्रपति उनके निवास पर दे सकते हैं भारत रत्न
वैसे सम्मान पाने वाले व्यक्तित्व की अस्वस्थता की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा संबंधित हस्ती के घर पर अपना प्रतिनिधि भेज कर सम्मान देने की परंपरा रही है।
वाजपेयी बीते करीब सात साल से बेहद अस्वस्थ हैं। उनकी अस्वस्थता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ वर्षों से उनके जन्म दिन पर भी चुनिंदा लोग ही उनके निवास पर जा पाते हैं।
ऐसे में खुद वाजपेयी के राष्ट्रपति भवन पहुंचने की संभावना कम है। हालांकि इससे पहले भी वर्ष 2009 में राष्ट्रपति के प्रतिनिधि ने भीमसेन जोशी को पुणे स्थित निवास पर सर्वोच्च सम्मान दिया था।