पूर्व मंत्री, क्रिकेटर और डालमिया की बेटी ने थामा तृणमूल का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे माकपा के वरिष्ठ नेता अब्दुर रज्जाक मौल्ला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया की पुत्री वैशाली डालमिया राज्य में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
इन तीनों ने तृणमूल की आम परिषद की एक विस्तारित बैठक में यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की अगुवाई में पार्टी का दामन थामा।
वैशाली के आने से तृणमूल के कई नेता हैरत में
वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे माकपा के वरिष्ठ नेता अब्दुर रज्जाक मौल्ला के बारे में तो पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने ममता से कई बार मुलाकात भी की थी।
हालांकि बीच में उनका तृणमूल कांग्रेस से मोहभंग होने लगा था। लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला कर लिया। बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान रहे शुक्ला ने हाल में खेल से संन्यास लिया है।
तृणमूल से उनकी नजदीकियों की वजह से माना जा रहा था कि वे देर-सबेर पार्टी का दामन थाम सकते हैं। लेकिन वैशाली डालमिया के पार्टी में आने से तृणमूल के कई नेता भी हैरत में हैं।