फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vacine made for zika vrius in hyderabad, india

भारत में बनाया गया खतरनाक जीका वायरस का पहला टीका

Thu, 04 Feb 2016 01:36 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
vacine made for zika vrius in hyderabad, india

दुनिया में तेजी से पांव पसार रहे खतरनाक जीका वायरस के खिलाफ भारत में इसका पहला टीका तकरीबन तैयार कर लिया गया है। भारत बायोटेक नामक एक स्थानीय कंपनी ने मच्छरों से फैलने वाले जीका से लड़ने के लिए एक टीका विकसित करने के करीब पहुंचने का दावा किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही दुनिया के लिए पहला टीका ‘जीकावैक’ का एलान करेगी। जीका वायरस का अभी तक कोई टीका नहीं होने और टीका विकसित करने में दस साल का वक्त लगने की विशेषज्ञों की राय को देखते हुए यह एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। भारत में भले ही जीका का कोई मामला नहीं हो, मगर यहां भी काफी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


जीका वायरस का प्रकोप उत्तर और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपों में तेजी से बढ़ रहा है। इस घातक वायरस की वजह से छोटे सिर वाले बच्चे पैदा हो रहे हैं और आम इंसानों के मस्तिष्क को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। यह वायरस एडीज मच्छरों की वजह से फैल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले ही वायरस पर शुरू किया

vacine made for zika vrius in hyderabad, india

भारत बायोटेक कंपनी के सीएमडी कृष्णा एल्ला का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले ही जीका वायरस पर काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि पहले काम शुरू करना उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहा और वे संभवत: दुनिया में सबसे पहले इसका वैश्विक पेटेंट हासिल करने के लिए आवेदन करेंगे।

एल्ला ने कहा कि कंपनी दो वैक्सीन विकसित कर रही है। इनमें से एक इनएक्टिवेटेड वैक्सीन है, जिसका पशुओं में प्री-क्लीनिकल टेस्ट हो गया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस टीके को लांच करने की घोषणा की जाएगी। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कृष्णा ने कहा कि ब्राजील समेत 23 देशों में जीका ने अपनी पैठ बना ली है।

तापमान बढ़ने पर और फैलेगा जीका

vacine made for zika vrius in hyderabad, india

वैज्ञानिकों ने बुधवार को चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, वैसे-वैसे मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। ये मच्छर तेजी से जीका वायरस को फैलाएंगे। उल्लेखनीय है कि डेंगू और दूसरी मच्छर जनित बीमारियों में भी मौसम ने काफी भूमिका निभाई है। ब्राजील जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों में यह वायरस इसीलिए तेजी से फैल रहा है।

अमेरिका में यौन संबंध से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां के टेक्सास के डलास में में यौन संक्रमण के जरिए जीका होने की पुष्टि हुई है। द सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रीवेंशन ने इस बात की पुष्टि की है।

डलास काउंटी के एक अधिकारी ने बताया कि एक बीमार व्यक्ति यौन संबंध बनाने के बाद जीका की चपेट में आ गया। डब्ल्यूएचओ ने जीका को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed