फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vacant seats will be filled soon in up polytechnic

यूपी पॉलीटेक्निक के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र

Mon, 01 Oct 2012 11:03 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Oct 2012 11:03 AM IST
विज्ञापन
vacant seats will be filled soon in up polytechnic

प्राविधिक शिक्षा विभाग पॉलीटेक्निक के रिक्त पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। इसमें संयुक्त निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्रवक्ता और समूह ग व घ के करीब 1300 पद हैं। प्रधानाचार्य के पदों का विवाद कोर्ट में होने की वजह से इसके लिए पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया बाद में की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय 78 सरकारी और 18 अनुदानित पॉलीटेक्निक में 32 हजार 608 सीटें हैं। इन सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। पॉलीटेक्निक में विभागाध्यक्षों और प्रवक्ताओं की कमी के साथ समूह ग व घ के अधिकतर पद खाली हैं। इन पदों पर कई सालों से भर्ती नहीं की गई है। इसके चलते संस्थान को चलाने और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


प्राविधिक शिक्षा निदेशालय इसके आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके मुताबिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती और लोक सेवा आयोग से भर्ती का अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि शासन से अनुमति मिलने के बाद सीधे भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के साथ लोक सेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां, कितने पद खाली
संयुक्त निदेशक        50
विभागाध्यक्ष         108
प्रवक्ता              696
समूह ग            147
समूह घ            302

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव शीघ्र ही भेज दिया जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि पॉलीटेक्निक में गुणवत्तायुक्त पढ़ाई हो।
-ओपी वर्मा, प्राविधिक शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed