फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   vacancy in kendriya vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय में बंपर भर्ती, करें आवेदन

Mon, 18 Aug 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Aug 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
vacancy in kendriya vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भर्ती के लिए बंपर आवेदन निकाला है। 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है जबकि 22 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रिंटआउट जमा किया जा सकेगा। भर्ती 2012-13 और 2013-14 दो वर्षों की है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से निकाले गए विज्ञापन के अनुसार प्रधानाचार्य के 63 पदों पर, टेक्नीकल ऑफिसर के 64 पद, असिस्टेंट के 65, अपर डिविजन क्लर्क के 66, लोवर डिविजन के 67, हिंदी ट्रांसलेटर के 88, स्टेनोग्राफर ग्रेड -टू के 69 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य के लिए अभ्यर्थियों को परास्नातक, बीएड के साथ अनुभव होना जरूरी है जबकि टेकभनीकल ऑफिसर के लिए सिविल इंजीनियरिंग या उसके समकक्ष डिग्री का होना जरूरी है। इसी तरह बाकी पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।
विज्ञापन


पदों के अनुसार आवेदन के लिए आयुसीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए 12 सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रिंसिपल और असिस्टेंट ऑफिसर के पदों के लिए 750 रुपये फीस लगेगी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केवीएसएएनजीएटीएचएएन डॉट एनआईसी डॉट इन पर प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी कर सकते हैं आवेदन

vacancy in kendriya vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय संगठन के अलावा नौकरी के लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत फिल्ड आर्डनेंस विभाग में मजदूर, फायरमैन, मैसेंजर, सफाईवाला, सीएमडी, एलडीसी के पदों पर, केंद्रीय एमुनिशन विभाग में 37 पदों (अलग-अलग) पर, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, राजस्थान के नसीराबाद में सैनिक अस्पताल के लिए, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्तराखंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, मेडिकल कालेज सहारनपुर, भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

अभ्यर्थी इन विभागों की साइट पर जाकर आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में इनके फार्म उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों के लिए के लिए केनरा बैंक, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी ने भर्ती विज्ञापन निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed