फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttarakhand shaheed nn gupta's son, daughter will join army

उत्तराखंड: शहीद की पत्नी बोली, अब फौज में जाएंगे बेटा-बेटी

Fri, 28 Jun 2013 05:02 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand shaheed nn gupta's son, daughter will join army

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए एनएन गुप्ता की पत्नी को पति और बेटा-बेटी को पिता पर फख्र है।

विज्ञापन


बेटे मनन ने जहां एयरफोर्स में जाकर देश की सेवा करने की बात कही, वहीं बेटी साक्षी ने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए आईटीबीपी ज्वाइन करने को कहा।

गाजियाबाद में गोविंदपुरम के गौर होम्स में शहीद एनएन गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। पत्नी माधुरी हाउस वाइफ हैं। बेटी साक्षी ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रा है और बेटा 10वीं में है।

पढ़ें:- उत्तराखंड में हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे सेना के जवान: सेना प्रमुख
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर क्रैश में एनएन गुप्ता के शहीद हो जाने से गुप्ता परिवार सदमे में है। पति के शोक में डूबी माधुरी दोनों बच्चों को देश की सेवा में समर्पित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- केदार घाटी में फैली महामारी से लड़ने पहुंची सेना


विद्यावती गर्ल्स कालेज में ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने आईटीबीपी ज्वाइन कर पिता के सपने को पूरा करने की बात कही।

पढ़ें:- अब गंगोत्री मंदिर में पड़ी दरार, खतरा बढ़ा

केंद्रीय विद्यालय में 10वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे बेटे मनन ने एयरफोर्स में जाकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को कहा।

एनडीआरएफ गाजियाबाद ने जापान तक लहराया परचम
पुलिस लाइंस के पास स्थित 8वीं बटालियन एनडीआरएफ जापान तक बहादुरी का परचम लहरा चुकी है। 2011 में जापान में आई सुनामी में इसी बटालियन के 45 जवानों ने जापान में जाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र कुमार देवरा ने बताया कि देश में आपदाओं से निपटने के लिए 2005 में एनडीआरएफ का गठन किया गया। एनडीआरएफ की 10 बटालियन पूरे देश में कार्यरत हैं। बीएसएफ, सीआरपीएफ, और आईटीबीपी सहित पांच फोर्स के जवानों से मिलकर एनडीआरएफ की दस बटालियन का गठन किया गया है।

एनसीआर और हवाई सेवा के निकटतम होने के कारण आपदा स्थल पर गाजियाबाद एनडीआरएफ के जवान सबसे पहले रेस्क्यू आपरेशन शुरू करते हैं। उन्होंने बताया की बटालियन ने हरियाणा, लेह, दिल्ली मायापुरी, बिहार, जापान और सिक्किम में कई दर्जन रेस्क्यू आपरेशनों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed