फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttarakhand ias pcs

उत्तराखंड के 15 पीसीएस को आईएएस का दर्जा

Tue, 26 Mar 2013 08:57 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand ias pcs

लंबे समय से पदोन्नति के लिए अटके हुए उत्तराखंड के पंद्रह पीसीएस अधिकारियों को आखिरकार आईएएस का दर्जा मिल गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इन पंद्रह अधिकारियों की सूची पर मोहर लगाते हुए इन्हें आईएएस का दर्जा दिया है।

मंत्रालय ने वर्ष 2009-11 से पदोन्नति के लिए अटके पीसीएस अधिकारियों को आईएएस का दर्जा दिया है।

इन सभी पीसीएस अधिकारियों को अगले माह तक आईएएस का बैच आवंटित हो जाएगा जिसके अनुसार इन सभी पीसीएस अधिकारियों को अपने राज्य में या केंद्र सरकार में नई नियुक्तियां मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के पीसीएस अधिकारी भूपाल सिंह मनराल और विनय शंकर पांडे के बीच वरिष्ठता का झगड़ा कोर्ट में चल रहा था।

यह मामला इतना पेंचीदा था कि इसको सुलझने में काफी वक्त लग गया। इस झगड़े के चलते केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इन दोनों अधिकारियों के साथ ही अन्य पीसीएस अधिकारियों को भी आईएएस का दर्जा देने से महरूम कर दिया था।
विज्ञापन


कोर्ट से स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2009-11 के बीच पदोन्नति के लिए अटके हुए सभी पीसीएस अधिकारियों को आखिरकार आईएएस का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के नाम
1. विजय कुमार ढौंडियाल
2. हरबंश सिंह
3. चंदर शेखर भट्ट
4. अरविंद सिंह हयांकी
5. उषा शुक्ला
6. इंदु धर
7. विनोद प्रसाद
8. सुशील कुमार
9. हरी चंद सेमवाल
10. अशोक कुमार
11. भूपाल सिंह मनराल
12. विनय शंकर पांडे
13. दीपेंद्र चौधरी
14. सुरेंद्र नारायण पांडे
15. विनोद कुमार सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed