फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttarakhand gutka tobacco ban from first January

उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू पर एक जनवरी से प्रतिबंध

Sat, 20 Oct 2012 08:41 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 08:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gutka tobacco ban from first January
एक जनवरी 2013 से राज्य में तंबाकू और गुटखा प्रतिबंधित होगा। शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। इससे पहले 16 अक्तूबर को खाद्य सुरक्षा आयुक्त और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य रणवीर सिंह ने तुरंत प्रभाव से गुटखा और तंबाकू को प्रतिबंधित करने का शासनादेश जारी किया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने तुरंत प्रतिबंध पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला सीएम विजय बहुगुणा के पास पहुंचा। चार घंटे के भीतर ही आयुक्त को आदेश निरस्त करने पड़े। सीएम की आपत्ति के बाद दो दिन में कैबिनेट नोट तैयार कर वित्त और विधि विभाग से संस्तुति हासिल कर मंत्रिमंडल की बैठक में अब एक जनवरी से गुटखा और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed