{"_id":"bca91dc8-e5a3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-disaster-not-found-big-help-from-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड त्रासदी: बॉलीवुड से नहीं मिली बड़ी मदद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तराखंड त्रासदी: बॉलीवुड से नहीं मिली बड़ी मदद
मुंबई/हरि मृदुल
Updated Sat, 06 Jul 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड त्रासदी के लिए बॉलीवुड ने अभी तक कोई बड़ी पहल नहीं की है।
विज्ञापन
बाढ़ और भूस्खलन से उजड़े उत्तराखंड निवासियों के पुनर्वास के लिए मुंबई में फिल्मी सितारों के एक म्यूजिकल शो और रैली निकालने की बातें हो रही थीं लेकिन इन पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है।
हालांकि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, सुभाष घई, जूही चावला, दीया मिर्जा, अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान, सुनील शेट्टी, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और रवि किशन जैसे कई बड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में गुप्त रूप से धनराशि भेंट की है अथवा ऐसा करने की बात कही है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एमपी फंड से राज्य सरकार को पचास लाख रुपये दिए हैं। सुशांत सिंह जैसे कुछ फिल्म और टीवी कलाकारों ने भी कई गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। लोकप्रिय धारावाहिक सीआईडी की पूरी टीम भी राहत में अपना योगदान दे रही है।
विज्ञापन
इधर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंपलाइज के महासचिव दिनेश चतुर्वेदी ने अमर उजाला को बताया कि जल्द ही उत्तराखंड सरकार को बॉलीवुड से बड़ी सहायता प्रदान की जाएगी।
सिने व टीवी कलाकारों के संगठन सिंटा के महासचिव धर्मेश तिवारी भी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उत्तराखंड को बॉलीवुड से बड़ी धनराशि मिले लेकिन सच्चाई यही है कि अभी तक चैरिटी के लिए कलाकारों को एक मंच पर नहीं लाया जा सका है।
उत्तराखंड मूल के कलाकार जुटा रहे हैं राहत सामग्री
बॉलीवुड में उत्तराखंड मूल के अभिनेता, लेखक और निर्देशक व्यक्तिगत तौर पर राहत सामग्री एकत्र कर रहे हैं। उत्तराखंड के रहने वाले हिमानी शिवपुरी, तिग्मांशु धूलिया, प्रसून जोशी, सुधीर पांडे, ललित तिवारी, हेमंत पांडे, दीपक डोबरियाल, बेला नेगी, सुधांशु पांडे, चित्राशी रावत और वरुण बडोला जैसे लोगों ने निजी स्तर पर न केवल धन संग्रह किया है बल्कि अनाज, वस्त्र, बर्तन और टॉर्च जैसी जीवनोपयोगी कई वस्तुएं भी राज्य सरकार को भेजी हैं।
फिल्म कृष फेम एक्टर हेमंत पांडे ने तो एक कदम आगे बढ़कर मुंबई के उपनगर चारकोप की सड़कों पर नुक्कड़ नाटकों की तर्ज पर मजमा लगाया और सहायतार्थ एक बड़ी धनराशि इकट्ठा की।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की मनोरम लोकेशनों की शूटिंग बॉलीवुड के छोटे बड़े सभी फिल्मकार समय समय पर करते रहे हैं।