फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttarakhand BJP will get new president next week

उत्तराखंड भाजपा को अगले हफ्ते तक मिलेगा नया अध्यक्ष

Thu, 03 Jan 2013 10:26 PM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Thu, 03 Jan 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand BJP will get new president next week

उत्तराखंड भाजपा को अगले हफ्ते तक नया अध्यक्ष मिल जाने की पूरी संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा हाईकमान जल्दी ही उत्तराखंड इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपना फैसला सुना देगा।

विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद कुमायूं से ब्राह्मण नेता अजय भट्ट को सौंपने के बाद पार्टी हाईकमान ने अध्यक्ष पद गढ़वाल क्षेत्र के ठाकुर नेता को सौंपने का फैसला लगभग कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत में से किसी एक को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि धन सिंह रावत और मोहन सिंह गांववासी भी प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि हाल तक एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ‘दोस्ती’ होती दिख रही है। निशंक अब खंडूरी के प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत का समर्थन कर रहे हैं। ये दोनों ही नेता अब एक साथ हैं और तीरथ सिंह के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी इस कोशिश में हैं कि पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की कमान सौंपी जाए। उधर, स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन सिंह गांववासी के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भाजपा के प्रदेश प्रभारी महासचिव थावर चंद गहलोत प्रदेश के संगठन मंत्री धन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। इस रस्साकसी के चलते प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे नहीं हो पा रहे हैं।


प्रदेश की जातीय व भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यह तो तय है कि भाजपा को गढ़वाल क्षेत्र से किसी ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाना है, क्योंकि विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद पहले ही कुमायूं क्षेत्र से ब्राह्मण अजय भट्ट को सौंपा जा चुका है। भट्ट को कोश्यारी कैंप का माना जाता है। इसलिए माना जा रहा है कि अब अध्यक्ष को लेकर खंडूरी की राय को भाजपा हाईकमान नहीं टालेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed