{"_id":"ee8d20f0-b98e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-bjp-new-team-may-be-announced-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को घोषित होगी उत्तराखंड भाजपा की नई टीम?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रविवार को घोषित होगी उत्तराखंड भाजपा की नई टीम?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की घोषणा रविवार को हो सकती है।
विज्ञापन
नई टीम की सूची के साथ दिल्ली पहुंचे राज्य भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, संगठन महासचिव रामलाल तथा संगठन सह महासचिव सौदान सिंह से मुलाकात की।
रावत शनिवार को राज्य के प्रभारी थावरचंद गहलोत से सूची पर अंतिम विचार-विमर्श करने के बाद संभवत: रविवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर देंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रावत ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद नई टीम की सूची तैयार कर ली है।
नई टीम की घोषणा करने से पहले आलाकमान को विश्वास में लेने के लिए रावत सूची के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। इस कड़ी में उनकी राजनाथ, रामलाल और सौदान से अलग-अलग मुलाकात हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं की तरफ से नई टीम में शामिल नामों पर कुछ सुझाव भी आए हैं। अब शनिवार को गहलोत से मिलने के बाद रावत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नई टीम पर एक बार फिर से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि रविवार को ही टीम रावत की घोषणा पर सहमति बनी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नई टीम की घोषणा रविवार को होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सोमवार को हर हाल में नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी।