{"_id":"33364822-72e9-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-bjp-new-president-will-be-tirath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे तीरथ सिंह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे तीरथ सिंह
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत होंगे। पार्टी हाईकमान ने देर रात इसकी घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद की दौड़ में वरिष्ठता और अनुभव के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पलड़ा भी भारी माना जा रहा था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक पार्टी नेतृत्व पर तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाने के लिए दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन
इससे पहले नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार सुबह बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक में कोश्यारी, खंडूरी, निशंक समेत प्रदेश के अन्य नेता भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार खंडूरीऔर निशंक ने तीरथ सिंह के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष के लिए खंडूरी खेमे ने तीरथ सिंह से नामांकन करा दिया था और उन्हें और निशंक का समर्थन था। जबकि कोश्यारी गुट ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से नामांकन करा दिया। मामला बिगड़ने पर चुनाव टाल देना पड़ा था। नामांकन से यह बात साबित हो गई थी कि तीरथ सिंह के साथ बहुमत है।
विज्ञापन
हालांकि राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के बाद कोश्यारी को रेस में आगे माना जा रहा था क्योंकि उन्हें राजनाथ कैंप का माना जाता है। कोश्यारी खुद के अध्यक्ष नहीं बन पाने की स्थिति में त्रिवेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष बनवाना चाहते थे। चूंकि अब जल्दी ही स्थानीय निकायों के चुनाव हैं और फिर लोकसभा चुनाव, इसलिए भाजपा हाईकमान जल्द से जल्द नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करना चाह रही थी।
कोश्यारी राज्यसभा सांसद होने के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। खास बात यह है कि विपक्ष के नेता अजय भट्ट को भी कोश्यारी कैंप का माना जाता है। कोश्यारी को प्रदेश संगठन की कमान सौंपे जाने पर भाजपा में दोनों प्रमुख पद एक ही खेमे के पास होते। इसलिए भी खंडूरी चाह रहे थे कि तीरथ सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।