आतंकियों के निशाने पर यूपी के राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।
शासन की ओर से इस संबंध में पत्र आने के बाद राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की चूक न हो। राज्यपाल सोमवार को गोरखपुर में होंगे।
उनके सुरक्षा इंतजामों के दौरान पुलिस को मिली इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्यपाल कट्टरपंथी और आतंकी संगठनों की हिट लिस्ट में हैं।
राज्यपाल के ग्रुप का 8 यूनिट ब्लड रिजर्व रखा गया
रिपोर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी संगठन कभी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में राज्यपाल का सुरक्षा मानक सख्त रखा जाए। रिपोर्ट के बाद गोरखपुर के एसपी सिटी हेमंत कुटियाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है।
इसमें साफ निर्देश दिए गए हैं कि राज्यपाल की सुरक्षा में मानकों का पूरा पालन किया जाए। यहां तक की स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
शासन के निर्देश के बाद जिला अस्पताल में भी तैयारियां कर ली गई हैं। किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्यपाल के ग्रुप का आठ यूनिट ब्लड रिजर्व रखा जाएगा।