फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uttar pradesh government increased allowances

यूपी सरकार का वाहन समेत कई भत्तों में दोगुनी बढ़ोत्तरी

Sat, 17 Nov 2012 12:39 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 12:39 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government increased allowances

उत्तर प्रदेश सरकार ने वाहन भत्ता, स्थायी मासिक भत्ता, शिक्षा संबंधी सहायता, कंप्यूटर संचालन करने वाले व द्विभाषी कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का शासनादेश जारी किया है। वाहन भत्तों की दरों में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बचत निदेशालय के अपर जिला अधिकारी भी वाहन भत्ते के हकदार होंगे। इसी तरह चिकित्सा विभाग के अरबन मलेरिया, फाइलेरिया संवर्ग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साइकिल भत्ता मिलेगा। वाहन भत्ता तभी मिलेगा जब यात्रा सरकारी काम से हो और वाहन की दशा संतोषजनक हो। यह आदेश प्रमुख सचिव वित्त की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

 
स्थायी मासिक भत्ता भी दोगुना किया गया है। दुग्ध निरीक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षकों को भी यह भत्ता मिलेगा लेकिन शर्त यह होगी कि अगर इन यात्राओं के लिए पहले से प्रतिपूर्ति की व्यवस्था है तो वह समाप्त मानी जाएगी। शिक्षा संबंधी सहायता के तहत राज्य कर्मियों के दो निःशक्तजन बच्चों के लिए 300 रुपये प्रतिमाह (प्रति बच्चा) मिलेगा। इस दायरे में वह राज्यकर्मचारी आएंगे, जिनका ग्रेड पे 2000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य लिपिकीय संवर्ग एवं सामान्य आशुलिपिकीय संवर्ग के ऐसे पदधारकों को कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा, जिन्हें पहले से मिल रहा है लेकिन इस पद पर नए आने वाले कार्मिकों को यह छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा द्विभाषी टाइपिस्टों को सौ रुपये और द्विभाषी आशुलिपिकों, वैयक्तिक सहायकों व निजी सचिवों को तीन सौ रुपये प्रतिमाह की दर से द्विभाषी भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed