फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttar Pradesh government gift bonus to its employees

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को बोनस का तोहफा

Thu, 18 Oct 2012 12:45 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh government gift bonus to its employees
अखिलेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों में से अधिकांश को इस महीने की सैलरी के साथ बोनस मिल जाएगा। उन कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा जो 2011-12 में किसी मामले में दंडित हुए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति केबाद वित्त विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


बोनस की आधी रकम नगद सैलरी के साथ मिलेगी और बाकी जीपीएफ खाते में जमा होगी। बोनस के तहत हर राज्य कर्मचारी को तीस दिन के बराबर की सैलरी मिलेगी। इस हिसाब से औसतन 3454 रुपये हर कर्मचारी को मिलेंगे। जो कर्मचारी जल्द रिटायर होने वाले हैं, उन्हें बोनस की पूरी राशि नगद ही मिलेगी। बोनस 2011-12 के लिए है। इस दायरे में वे अराजपत्रित कर्मचारी होंगे जिनका ग्रेड पे अधिकतम 4800 रुपये है।
विज्ञापन


बोनस के दायरे में पूर्णकालिक अरापत्रित राज्य कर्मचारी, राजकीय विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारी, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाआें, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा कै जुअल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी बोनस पाएंगे। प्रदेश सरकार को बोनस राशि पर 506 करोड़ से ज्यादा खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed