फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uttar Pradesh and Punjab not want to run metro in cities

शहरों में मेट्रो लाना ही नहीं चाहते यूपी और पंजाब

Sat, 08 Jun 2013 12:44 AM IST
नई दिल्ली/अजीत सिंह
नई दिल्ली/अजीत सिंह Updated Sat, 08 Jun 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh and Punjab not want to run metro in cities

एक ओर जहां कोच्चि और जयपुर जैसे शहरों ने मेट्रो ट्रेन चलाने के रास्ते पर रफ्तार पकड़ ली है, वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर बड़े शहर इस मामले में सोए हुए हैं।

विज्ञापन


यहां तक की मेट्रो परियोजनाओं के लिए मिल रही केंद्र की सहायता लेने में भी उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के शहरों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

चंडीगढ़ में जरूर मेट्रो को लेकर कोशिशें जारी हैं, जबकि लखनऊ ने अभी तक मेट्रो ट्रेन का खाका भी तैयार कर केंद्र को नहीं भेजा है।

मेट्रो ट्रेन चलाने के इच्छुक शहरों को केंद्र सरकार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 50 फीसदी और फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के लिए 80 फीसदी वित्तीय सहायता देती है।
विज्ञापन


कई साल से चल रही इस योजना में आज तक उत्तर प्रदेश के किसी शहर ने मेट्रो बनाने की मदद नहीं मांगी।

शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ मेट्रो के डीपीआर के लिए भी यूपी ने कोई मदद नहीं ली है।

इसी तरह पंजाब, जम्मू-कश्मीर और बिहार ने भी केंद्र की मदद से मेट्रो रेल की संभावनाएं तलाशना तक जरूरी नहीं समझा।

इस योजना का फायदा उठाकर 10 लाख से भी कम आबादी वाले गुवाहाटी नगर निगम ने मेट्रो रेल का खाका खींचना शुरू कर दिया है। दक्षिण भारत के कई शहर भी मेट्रो की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में भी यूपी की दिलचस्पी नहीं
उत्तर प्रदेश ने जेएनएनयूआरएम की बसें चलाने के मामले में भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। केंद्र के दबाव में शहरों ने कुछ बसें जरूर खरीदी लेकिन अपनी तरफ से पहल कर ज्यादा बसें यूपी के शहर नहीं ले पाए।

राज्य के कुल सात शहर जेएनएनयूआरमए में शामिल हैं जिनमें से कानपुर, आगरा और इलाहाबाद मेट्रो की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

इसी तरह पंजाब में लुधियाना और अमृतसर की आबादी चंडीगढ़ से ज्यादा है। ये शहर भी केंद्र की मदद से मेट्रो की तैयारी में जुट सकते हैं।

7-8 करोड़ रुपये में बनता है डीपीआर
ट्रांसपोर्ट प्लानिंग के विशेषज्ञ प्रो. शिवानंद स्वामी के अनुसार, मेट्रो प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाने में 7-8 करोड़ रुपये तक खर्च आ सकता है, जबकि फिजिबिलिटी रिपोर्ट इससे कम खर्च में बन जाती है।


मेट्रो रेल की योजना बनाने, फंडिंग की व्यवस्था और तकनीक प्लान बनने में कई साल लग जाते हैं। इसके बाद निर्माण में भी काफी समय लगता है। यानी शहरों को काफी पहले से तैयारी शुरू करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed