फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ustad amjad ali khan gets back his sarod missing

मिल गया अमजद अली का खोया हुआ सरोद

Tue, 01 Jul 2014 09:44 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
ustad amjad ali khan gets back his sarod missing

उस्ताद अमजद अली खान का खोया सरोद आखिरकार मिल गया। शनिवार को लंदन से दिल्ली आते वक्त ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के दौरान यह सरोद गुम हो गया था।

विज्ञापन


यह सरोद उस्ताद अमजद अली को बेहद प्रिय है क्योंकि पिछले 45 साल से यह उनके साथ है। उनका कहना था कि वह अपने इस सरोद से ‘बात’ किया करते थे।

पद्म विभूषण से सम्मानित 68 वर्षीय सरोद वादक ने ट्विटर पर घोषणा की कि ब्रिटिश एयरवेज ने उन्हें सरोद उपलब्ध करा दिया है।

ट्विटर पर लिखा, ‘बिछड़े से मिलन'

ustad amjad ali khan gets back his sarod missing

खान ने ट्वीट किया, ‘बिछड़े से मिलन। ब्रिटिश एयरवेज ने मेरा सरोद लौटा दिया। आपकी दुआओं और प्यार, खासकर मीडिया। आप सबका धन्यवाद।’

रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए उस्ताद अमजद अली अपनी पत्नी सुब्बालक्ष्मी के साथ लंदन गए थे।

28 जून को वापस लौटने के दौरान उनका सरोद गुम हो गया था। इस वजह से एयरपोर्ट पर उन्हें 4-5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

दो दिन तक ब्रिटिश एयरवेज द्वारा इसका पता नहीं लगा पाने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर बताया था, ‘1997 में ब्रिटिश एयरवेज ने मेरे सरोद को नुकसान पहुंचाया था और अब मेरा सरोद खो दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed