फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   used secret fund to try and topple jammu-kashmir

जनरल वीके सिंह के खिलाफ होगी कार्रवाई!

Fri, 20 Sep 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
used secret fund to try and topple jammu-kashmir

भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उनकी तरफ से बनाई गई सिक्रीट इंटेलिजेंस यूनिट के लिए उपलब्ध फंड को उमर अब्दुल्ला की जम्मू-कश्मीर सरकार को गिराने के लिए प्रयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सेना ने रक्षा मंत्रालय से जनरल वी. के. सिंह के कार्यकाल में बनाई गई 'सिक्रीट इंटेलिजेंस यूनिट' की गतिविधियों की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने का आग्रह किया है। सेना को शक है कि इस यूनिट ने 'अवैध गतिविधियां और वित्तीय गड़बड़ियां की हैं।
विज्ञापन


इन खबरों पर जनरल वी. के. सिंह ने कहा कि यह आपसी झगड़े का नतीजा है। कुछ लोग मेरे द्वारा देश के पूर्व सैनिकों के हितों के लिए नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने से सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना से मोदी तक, ये जनरल कुछ खास हैं

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने इस यूनिट के खिलाफ जांच की सिफारिश की है तो वह व्यक्ति बेमतलब की बात कर रहा है। पूर्व आर्मी चीफ ने कहा कि यह अभियान गुप्त रखने के लिए था।

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के सीनियर ऑफिसरों की अवैध तरीके से फोन टैपिंग करने के आरोपी 'टेक्निकल सपोर्ट डिपार्टमेंट' के बारे में सेना की रिपोर्ट हाल में रक्षा मंत्रालय को सौंपी गई है।


इस रिपोर्ट में सिक्रीट इंटेलिजेंस यूनिट की गतिविधियों पर शक जाहिर की गई है। हालांकि इस मसले पर सेना मुख्यालय ने कहा कि उनकी ओर से मामला बंद है। वह इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

सेना अपनी ओर से इस यूनिट के खिलाफ जांच नहीं करना चाहती क्योंकि वह अपने पूर्व जनरल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नहीं दिखना चाहती।

यह रिपोर्ट जनरल बिक्रम सिंह द्वारा गठित बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स (बीओओ) की ओर से सैन्य अभियान के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने तैयार की। भाटिया की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह यूनिट 'अवैध गतिविधियों' में शामिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed