{"_id":"6e585d28-9756-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"usa-team-to-visit-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नरेंद्र मोदी के ही दर पर पहुंचा अमेरिका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब नरेंद्र मोदी के ही दर पर पहुंचा अमेरिका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमेरिका ने वीजा के दरवाजे भले ही न खोले हों, लेकिन अमेरिका के कई सांसद मोदी से मिलने के लिए गुजरात पहुंच गए है।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेसी और कारोबारी दल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अहमदाबाद पहुंच गया है। इस दल का नेतृत्व इलिनुइस से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद आरोन शॉक कर रहे है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की चर्चा अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जोर-शोर से हो रही है। शायद यही वजह है कि उनकी और उनके गुजरात की खूबियां जानने-परखने ये अमेरिकी टीम गुजरात पहुंची है।
विज्ञापन
गुजरात सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह अमेरिकी टीम दो दिनों तक अहमदाबाद में रुकेगी और इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बात होगी।
आरोन शॉक अपने प्रतिनिधिमंडल को लेकर भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, सांसदों और देश के प्रमुख कारोबारियों से भी मिलेंगे।