{"_id":"b176c1865f3bd26845600f011bd878c8","slug":"us-will-stamp-on-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चलेगा भारत पर डाक टिकट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिका में चलेगा भारत पर डाक टिकट
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Sat, 28 Mar 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय समुदाय लंबे समय से अमेरिका में दीवाली त्यौहार पर डाक टिकट जारी करने की मांग कर रहा था। इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी सीनेट में दो सदस्यों ने दीवाली पर डाक टिकट जारी करने का प्रस्ताव लाया है।
विज्ञापन
प्रस्ताव कांग्रेस की एक समिति के पास भेजा गया है, जो इस पर विचार विमर्श करेगी और फिर आगे की कार्रवाई के लिए सीनेट में रखेगी। सीनेटर और सीनेट इंडियन कॉकस के उपप्रमुख मार्क वॉर्नर और सीनेटर जोन कॉर्निन ने यह प्रस्ताव लाया है। इसमें अमेरिकी डाक विभाग से जल्द डाक टिकट जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
प्रस्ताव लाते हुए मार्क ने कहा, ‘दीवाली पर यह डाक टिकट लाना, अमेरिका में रह रहे 30 लाख भारतीय मूल के और पूरे विश्व में फैले एक अरब से भी ज्यादा भारतीयों को सम्मानित करना है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीवाली पर डाक टिकट जारी करने का अर्थ है कि हम प्रकाश के इस उत्सव का आदर कर रहे हैं। अमेरिकी डाक विभाग ने क्रिसमस और ईद जैसे त्यौहारों पर भी डाक टिकट जारी किए हैं।