{"_id":"95fea5fc-5f1c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"us-wants-india-and-pakistan-reduce-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका चाहता है, तनाव कम करें भारत व पाक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमेरिका चाहता है, तनाव कम करें भारत व पाक
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर गंभीर चिंता जताते हुए अमेरिका ने इसमें कमी लाने के लिए जरूरी कदम उठाने का समर्थन किया है। यूएस ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों को आपसी प्रयास से तनाव कम करने के साथ ही समस्या सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी जे पावेल ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वे दोनों देशों के बीच तनाव करने के पक्षधर हैं और इसके लिए वे अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। पावेल ने कहा कि उन्होंने और पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ने अपने मेजबान देश की सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
वाशिंगटन में बैठे अमेरिकी अधिकारी भी स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं और तनाव कम करने के उपाय तलाश रहे हैं। नैंसी ने कहा कि उनका देश चाहता है कि हालात बिगड़े बगैर दोनों देशों के बीच तनाव कम हो। पावेल ने कहा कि दक्षिण एशिया हमेशा से चिंता का विषय रहा है। साथ ही उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच आर्थिक, व्यापारिक और जन संपर्क को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मुद्दे पर पावेल ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे सूचनाओं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। साथ ही पावेल ने भारत को महत्वपूर्ण साझीदार करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का 21वीं सदी का साझीदार है।