फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   US snubs pakistan over complain regarding interference of indian in balochistan

भारत के खिलाफ शिकायत के बाद अमेरिका ने डांटा पाकिस्तान को

Thu, 22 Oct 2015 12:21 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
 US snubs pakistan over complain regarding interference of indian in balochistan

ओबामा की तरफ से बुधवार को पाकिस्तान को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और अधिक कोशिशें करे। इसके साथ ही अमेरिका ने इस्लामाबाद की उस शिकायत को भी नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कुछ अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान को ये डांट लगाई गई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की तरफ से बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में दखलअंदाजी को लेकर तीन डॉजियर अमेरिका के सामने पेश किए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के इन डॉजियर को न तो जॉन कैरी ने स्वीकार किया न ही उनके किसी अन्य सहयोगी ने। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से रोजाना होने वाली मीडिया ब्रीफिंग में भी पाकिस्तान के इस मुद्दे को नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैरी बोले- डॉजियर की जानकारी नहीं

 US snubs pakistan over complain regarding interference of indian in balochistan

जब जॉन कैरी से पूछा गया कि भारत की तरफ से बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में हस्तक्षेप करने की शिकायत के तीन डॉजियर उन्हें मिले हैं या नहीं तो कैरी का जवाब 'ना' की ओर इशारा करता हुआ मिला। जॉन कैरी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जॉन कैरी ने अपने ट्वीट में भी डोजियर का कोई जिक्र नहीं किया। ट्वीट में कैरी ने लिखा कि वे नवाज शरीफ से मिले, जिसमें सिक्योरिटी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात हुई।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed