{"_id":"db2fed35bdeac180fb83fae1a9eb7c2a","slug":"us-says-video-of-devyani-is-a-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखें, देवयानी की तलाशी का वीडियो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देखें, देवयानी की तलाशी का वीडियो
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ अमेरिकी बदसलूकी के मामले में आ गया है एक नया मोड़। इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि ये देवयानी की तलाशी का वीडियो है।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिका ने इस वीडियो को फर्जी और खतरनाक करार दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि इस वीडियो में देवयानी से संबंधित कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन अमेरिकी सफाई आने से पहले ही इंटरनेट पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और हालात ऐसे बने कि अमेरिका को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
माना जा रहा था कि ये उस वक्त का वीडियो है जब देवयानी के कपड़े उतार कर तलाशी ली जा रही थी। इस फुटेज को सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा था। वीडियो में महिला की शक्ल स्पष्ट नहीं है, हालांकि वह चिल्ला रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 1999 बैच की IFS अफसर और न्यूयार्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े को अपनी नौकरानी संगीता रिचर्ड के वीजा आवेदन में गलत जानकारी देने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।