बातचीत भारत और पाक की बंद हुई, दुखी हुआ अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता रद्द होने पर निराशा जताई है। अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की वार्ता रदद् होने से उसे बहुत निराशा हुई है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, 'इस हफ्ते भारत और पाकिस्तान में बात नहीं होगी, इससे हमें निराशा हुई है।' हालाांकि अमेरिका प्रवक्ता ने ये भी कहा कि कहा कि रूस के शहर उफा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई 'रचनात्मक' बातचीत उत्साहजनक थी।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच गत 10 जुलाई को रूस के शहर उफा में मुलाकात हुई थी। उस मुलाकात के बाद एक घोषणापत्र जारी किया गया था, जिससे में दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की स्तर की बातचीत प्रस्तावित की गई थी।
आतंकवाद के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता था पाक
दोनों मुल्कों ने 23 और 24 अगस्त को बातचीत की तारीख तय की थी। हालांकि मुद्दों पर सहमति न बनने क कारण पाकिस्तान ने शनिवार रात को बातचीत रद्द कर दी। पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर बातचीत पर अड़ा हुआ था, हालांकि भारत ने ये स्पष्ट कर दिया था कि वह केवल आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा।
पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज दिल्ली आकर हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं से मुलाकात करने पर भी अड़े हुए थे। पाकिस्तान के इसी रवैये के कारण विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा था कि सरताज अजीज ने दिल्ली में हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की तो भारत बातचीत से हट जाएगा।
आतंकवाद के मुद्दे पर घिरने की आशंका से सहमे पाकिस्तान सुषमा स्वराज के बयान पर ऐतराज जताते हुए ये कहा कि पाकिस्तान पूर्व शर्तों के साथ बात नहीं कर सकता और बातचीत रद्द कर दी।