फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pictures of US Attack on ISIS - US Islamic State Oil refineries Photos

आईएस पर अमेरिकी हमले की तस्वीरें

Fri, 26 Sep 2014 04:01 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Pictures of US Attack on ISIS - US Islamic State Oil refineries Photos

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले तेल शोधन संयंत्रों पर हवाई हमलों की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में हमले से पहले और बाद का विनाश दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका, सऊदी और संयुक्त अरब अमीरात ने हवाई हमलों में सीरिया के 12 रिफ़ाइनरी को निशाना बनाया। इन पर इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों का कब्ज़ा था।
विज्ञापन


हाल के महीनों में आईएस ने इराक और सीरिया के अधिकांश हिस्सों को अपने नियंत्रण में ले लिया था।

इस्लामिक स्टेट को 12 करोड़ रोजाना की आय

Pictures of US Attack on ISIS - US Islamic State Oil refineries Photos

हमले में शामिल देशों का मानना है कि कच्चे तेल की तस्करी से ही इन चरमपंथियों को आर्थिक मदद मिलती है और इस धन का इस्तेमाल चरमपंथी दोनों देशों में अपने हमले कर पाते है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी हवाई हमलों की तस्वीरें जारी की। जिरबी रिफ़ाइनरी के अलावा जिबीबी रिफ़ाइनरी पर भा हमला किया गया।

अमेरिकी सेना का कहना है कि इन तेल रिफ़ाइनरी से इस्लामिक स्टेट को रोज़ाना तकरीबन 12 करोड़ रुपए की आय होती है।

दो सौ से ज्यादा हमले कर चुका अमेरिका

Pictures of US Attack on ISIS - US Islamic State Oil refineries Photos

अमेरिकी सेना के मुताबिक़ इन छोटे पैमाने वाली रिफ़ाइनरी से 'रोज़ाना लगभग 300 से 500 बैरल तक तेल का उत्पादन' होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बुधवार को इस्लामिक स्टेट को 'मौत का नेटवर्क' बताया था। साथ ही ओबामा ने उसे ध्वस्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

अमेरिका अगस्त से इराक मे इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अब तक दो सौ से ज़्यादा हवाई हमले कर चुका है और सोमवार से उसने इन हमलों का दायरा सीरिया तक बढ़ा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed