फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   us forien minister will visit india to ensure coopration from india

अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा

Sat, 31 May 2014 08:17 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
us forien minister will visit india to ensure coopration from india

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा, ''सहायक विदेश मंत्री बिस्वाल छह जून से नौ जून तक भारत का दौरा करेंगी, जहां वो नई सरकार के कई बड़े अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगी। भारत में वो द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगी।''

विज्ञापन


भारत में चुनावों के बाद ये किसी भी वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की पहली भारत यात्रा है। निशा देसाई बिस्वाल के दिल्ली में सामरिक मामलों के कई जानकारों और उद्योगपतियों से भी मुलाक़ात करने की संभावना है।
विज्ञापन


भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी को बधाई दी थी और उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार से प्रभावित है अमेरिका

us forien minister will visit india to ensure coopration from india

बीबीसी ने पिछले दिनों निशा देसाई बिस्वाल से जब बात की थी तब उन्होंने कहा था, ''अमेरिका और भारत के भावी रिश्तों को लेकर हम बहुत सकारात्मक हैं। ऐसे कई मसले हैं जिन पर हम आगे बढ़ना चाहते हैं। ताकि भारत और क्षेत्र में समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।''

उसी बातचीत में गुजरात दंगों के बारे में पूछे गए सवाल पर उनका कहना था, ''2002 में गुजरात में जो कुछ हुआ वो बहुत परेशान करने वाला है। हमने स्पष्टता से और लगातार अपनी चिंताएं ज़ाहिर की हैं। मोदी पर दो अदालती मामले रहे हैं लेकिन भारतीय मतदाताओं ने मोदी को मज़बूत जनादेश दिया है।''

उन्होंने आगे कहा था कि मोदी को मिला जनादेश आर्थिक अवसरों के लिए, प्रभावी प्रशासन के लिए और समावेशी विकास के लिए है जिसका अमेरिका भी समर्थन करता है।

निशा ने कहा था, ''हम उनके (मोदी) साथ काम करना चाहते हैं। हम साझा मसलों और मूल्यों के आधार पर भारत के साथ रिश्तों में आगे बढ़ना चाहते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed