फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   us envoy has been invited for narendra mody delhi rally

मोदी की दिल्ली रैली में शामिल होंगी ओबामा की प्रतिनिधि!

Fri, 27 Sep 2013 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
us envoy has been invited for narendra mody delhi rally

भले ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा न मिल पा रहा हो लेकिन भाजपा अमेरिकी प्रतिनिधियों को ही मोदी के साथ दिखाने की जुगत में जरूर है।

विज्ञापन


दिल्ली में 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली में आने के लिए भारत में अमेरिकी राजदूत को निमंत्रण दिया है।

भाजपा के विदेश मामलों के संयोजक विजय जॉली ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल को रैली का निमंत्रण भेजा गया है। पॉवेल अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक मामलों की सलाहकार भी हैं।
विज्ञापन


जॉली ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन माइकल पेलेटियर से खुद बात कर कहा है कि भाजपा की महारैली में अमेरिका का कोई प्रतिनिधि होना चाहिए। लेकिन जॉली ने सफाई भी दी कि मोदी को अमेरिकी वीजा पाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली का निमंत्रण चीन, स्वीडन, जर्मनी, जापान, इथोपिया सहित 100 दूतावासों और उच्चायोगों को भी भेजा गया है।

यहां तक कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी रैली में आने का न्यौता दिया गया है। दीक्षित को एक ई-मेल भेजा गया है जिसमें उन्हें रैली में शामिल होने और कांग्रेस के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखने का न्यौता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि यह निमंत्रण विभिन्न देशों के मोदी के भाषणों में रुचि दिखाने के बाद भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed