फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   US army learn tactics from Indian Army

अमेरिका ने भारतीय फौज से सीखा संयम और न्यूनतम बल प्रयोग का मंत्र

Fri, 18 Sep 2015 12:36 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
US army learn tactics from Indian Army

अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में शिरकत कर रहे भारतीय फौजियों ने अमेरिकी सैन्य नेतृत्व को अपने उच्च पेशेवर कौशल खासतौर पर ‘अधिकतम संयम और न्यूनतम बल प्रयोग’ के सिद्धांत से प्रभावित किया है। यह जानकारी इस अभ्यास में शामिल शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


‘युद्ध अभ्यास’ शृंखला के 11वें अभ्यास में अमेरिकी फौजियों ने आतंकवादियों से निपटने के समय भारतीय फौजियों से ‘अधिकतम संयम और न्यूनतम बल प्रयोग’का मंत्र सीखा । इस तरह के सैन्य अभ्यास का आगाज 2004 में हुआ था।
विज्ञापन


23वीं इंफेंट्री की  चौथी बटालियन  के लेफ्टिनेंट कर्नल टैडी क्लिजनर ने बताया, ‘हमने भारतीय फौजियों से जो सबसे अहम मंत्र सीखे हैं उनमें ‘अधिकतम संयम और न्यूनतम बल के प्रयोग का सिद्धांत शामिल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सालाना अभ्यास में अमेरिकी फौजियों का नेतृत्व कर रहे क्लिजनर ने कहा, ‘मैंने और मेरी साथी अमेरिकी फौजियों ने घुसपैठ रोधी बाड़ लगाने के बारे में सीखा जो कि
भारत की सरहदों पर हैं।’

दोनों देशों के फौजियों ने किया संयुक्त अभ्यास

US army learn tactics from Indian Army

भारत-अमेरिकी संयुक्त सैन्य अभ्यास में जोर दोनों मुल्कों की फौज के बीच सहयोग और मजबूती देने पर दिया गया। भारत के डेढ़ सौ फौजियों के दल का नेतृत्व कर रहे ब्रिगेडियर गुलजीत सिंह जामवाल समग्र युद्ध अभ्यास के मिशन कमांडर हैं।

आई कोर जॉइंट बेस लुइस मैकॉर्ड के कमांडिंग जनरल लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन आर. लैंजा ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय फौजों से बहुत कुछ सीखा।  क्लिजनर ने कहा, ‘ इस साल का युद्ध अभ्यास संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में शांति अभियानों पर केंद्रित है।

भारत और अमेरिका के फौजियों ने हथियारों को चलाने का साथ साथ अभ्यास किया। हमने साथ साथ रणनीति पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed