{"_id":"bddcb290-bbd7-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"urgent-need-to-push-forward-boundary-talks-china-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत-चीन सीमा मसले पर आगे भी जारी रहे बातचीत' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'भारत-चीन सीमा मसले पर आगे भी जारी रहे बातचीत'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा मसले पर बातचीत को आवश्यक रूप से बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने हालिया अतिक्रमण को एक अलग-थलग घटना बताते हुए कहा कि सीमा विवाद पर दोनों देशों ने आपसी बातचीत का एक बेहतर नमूना पेश किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय के सूचना महानिदेशक विभाग के प्रवक्ता किन गांग ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों को सीमा मसले पर एक बेहतर रोड मैप तैयार करने के लिए दो गुना प्रयास की जरूरत है। ताकि हम लोग इस मसले पर उचित, तार्किक तथा पारस्परिक स्वीकार्य नतीजे की ओर जल्द पहुंच सके।
विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि सीमा मुद्दे जैसे अहम मसले पर बातचीत से पहले हमें अपने विकसित हो रहे संबंधों पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
भारत और चीन दोनों को अपने बेहतर और सहयोगी संबंधों से होने वाले पारस्परिक फायदे पर नजर रखनी होगी।
चीनी सूत्रों ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री ली केकियांग की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता और मधुरता आएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में दौलत बेग ओल्दी सेक्टर में चीनी सैनिकों की तैनाती से सीमा पर तनाव व्याप्त हो गया था। चीनी सेना की वापसी और भारत द्वारा अपने बंकर तोड़ने से तनाव खत्म हुआ।
विज्ञापन