{"_id":"984fc362075286daf3eb5932086973d4","slug":"upset-over-murder-bjp-woman-functionary-sets-herself-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा महिला कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग
सलेम/एजेंसी
Updated Sun, 21 Jul 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में भाजपा नेता वी रमेश की हत्या के बाद उपजे तनाव के चलते रविवार को पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
सलेम और धरमपुरी जिले में भाजपा की महिला शाखा की अध्यक्ष राजेश्वरी (51) को गंभीर रूप से झुलसी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि शुक्रवार रात को रमेश की हत्या की घटना सुनने के बाद से ही राजेश्वरी ने खाना छोड़ दिया था।