{"_id":"e909103ba7a2871c2f12dfa2ac13fab7","slug":"upset-girl-suicide-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान छात्रा ने जान दी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, मिरहची
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़खानी व अश्लील फब्तियों से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में कोई पुरुष न होने के कारण उसकी मां ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा के परिवार में मां और छोटा भाई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती इंटर की छात्रा थी। गत एक सप्ताह से तीन मनचले युवक उसका पीछा कर रहे थे। स्कूल से घर व घर से स्कूल जाते समय छेड़छाड़ एवं अश्लील फब्तियां कसते थे। बताते हैं कि इससे छात्रा काफी परेशान हो गई थी। उसकी मां के अनुसार छात्रा ने रविवार को अपराह्न लगभग तीन बजे घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि छात्रा ने युवकों द्वारा अश्लील हरकतें करने की शिकायत क्लास टीचर से भी की थी। मगर अध्यापकों द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने पर युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और उनके हौसले और बुलंद हो गए। इससे छात्रा की परेशानी और बढ़ गई और वह काफी डर गई।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार अभी उनके पास इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानाचार्य बाबूराम वर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले युवक उनके विद्यालय के नहीं हैं। फिर भी यदि छात्रा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जाता तो कार्रवाई जरूर की जाती।
बुरहनाबाद प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। छात्रा ने मनचले युवकों से तंग आकर ही आत्महत्या की है।