फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upsc students gherao of rahul gandhi house

राहुल के घर का यूपीएससी छात्रों ने किया घेराव

Thu, 30 Jan 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
upsc students gherao of rahul gandhi house

यूपीएससी के अभ्यर्थियों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर का घेराव किया। देशभर से आए युवाओं का कहना था कि राहुल गांधी ने पिछले माह उनसे मिलने और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। मगर पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी न तो कांग्रेस उपाध्यक्ष उनसे मिले और न ही उनकी मांगें मानी गईं।

विज्ञापन


बुधवार को यूपीएससी के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी के आवास का घेराव कर दिया। देर रात पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया।

प्रतिभागियों का कहना है कि वे मानव संसाधन मंत्रालय से लेकर हर जगह के चक्कर काट चुके हैं, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यूपीएससी के नियमों में जो बदलाव किए गए हैं, उससे हजारों लाखों युवाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


gherao
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी चाहते हैं कि अंग्रेजी की अनिवार्यता के साथ ही हिंदी को भी शामिल किया जाए। जिन अभ्यर्थियों ने 2013 में परीक्षा दी है, उनको तीन और मौके प्रदान किए जाएं साथ ही उम्र में तीन साल की छूट प्रदान की जाए।

विदेशी भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने राहुल गांधी को मांग पत्र भी सौंपा। दरअसल पिछले साल ही यूपीएससी परीक्षा में व्यापक बदलाव किए गए हैं, जिससे काफी छात्रों और अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed