यूपीएससी जारी करेगा पेपरलेस एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्विस परीक्षा में कागज के एडमिट कार्ड की परंपरा अब खत्म होगी। इस वर्ष लोक संघ सेवा आयोग(यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए पेपरलेस एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी आयोग के वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष आयोग की ओर से कागजी एडमिट कार्ड को जारी नहीं किया जाएगा। 222.ह्वश्चह्यष्.द्दश1.द्बठ्ठ से ई- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा में शामिल हुआ जा सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि इस प्रक्रिया में परीक्षार्थियों को किसी खास समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर ई-एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं नजर आ रहा हो तो परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों को पहचान के रुप में आधार कार्ड. मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट के साथ पहचान फोटो लाने की सलाह दी गई है।
18 से 23 दिसंबर के बीच होगी परीक्षा
उल्लेखीय है कि यूपीएससी 18 से 23 दिसंबर के बीच 23 केंद्रों पर मुख्य
परीक्षा आयोजित करेगी। इस वर्ष करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार सिविल सेवा
प्राथमिक परीक्षा में सफल हुए हैं।
इनके मुख्य परीक्षा में शामिल होने की
उम्मीद है। वहीं रिकॉर्ड 9,45,908 उम्मीदवारों ने इस वर्ष सिविल सेवा
परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें में करीब 4.63 लाख लोगों ने परीक्षा
दी जो कि कुल उम्मीदवारी का करीब 49 फीसदी है। सिविल सेवा परीक्षा सालाना
तीन चरणों में पूरा होता है।
इसमें प्राथमिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल
हैं। इसके जरिए ही भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय
पुलिस सेवा समेत तमाम उच्च पदों पर चयन होता है।