फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upsc has not given any relieft to student, csat paper on time

UPSC ने नहीं दी राहत, 24 अगस्त को होगी परीक्षा

Thu, 24 Jul 2014 10:30 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
upsc has not given any relieft to student, csat paper on time

यूपीएससी ने सीसैट की परीक्षा 24 अगस्त को कराने का ही फैसला किया है। यूपीएससी ने वर्ष 2014 में होने वाली सीसैट की परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। सीसैट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी http://upsconline.nic.in/eadmitcard/ से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने सबसे पहले बताया था कि यूपीएससी की परीक्षा समय पर होगी। 24 अगस्त को वाली सीसैट की परीक्षा को पिछले दिनों टालने की बात की जा रही थी।
विज्ञापन


यूपीएससी के अधिकारिक सूत्रों ने अमर उजाला को बताया था कि सिविल सेवा प्री की परीक्षा को टालने की अभी कोई योजना नहीं है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक परीक्षा पहले ही चार महीने बाद हो रही है। ऐसे में इस साल का पूरा परीक्षा कार्यक्रम बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी ने दिया लाखों छात्रों को झटका

upsc has not given any relieft to student, csat paper on time

परीक्षा तिथि आगे न बढ़ाने पर को लेकर यूपीएससी का मानना है कि अभी अक्टूबर में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। तो सीसैट-2014 मुख्य परीक्षा कब कराई जाएगी?

अधिकारिक सूत्रों के बताया था कि अगर सीसैट की प्री-परीक्षा में कोई भी बदलाव होना होगा। तो वह वर्ष 2015 की परीक्षा में किया जा सकेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। इससे बहुत ऐसे छात्र तो निर्धारित तिथि और सिलेबस के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। उन लाखों छात्रों का नुकसान होगा।

छात्रों ने किया था आमरण अनशन

upsc has not given any relieft to student, csat paper on time

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीसैट प्री की परीक्षा को लेकर दिल्‍ली समेत कई राज्यों में छात्रों ने आमरण अनशन समेत आंदोलन किया था। इस आंदोलन में छात्रों ने क्षेत्रीय भाषाओं के साथ होने वाले भेदभाव को उठाया था। छात्रों के इस आंदोलन को कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed