फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   upsc gives age relaxtion to ias aspirants

अब ज्यादा उम्र वाले भी बनेंगे IAS

Tue, 04 Mar 2014 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Mar 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
upsc gives age relaxtion to ias aspirants

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी दी है।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। उन्हें आईएएस, आईपीएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा में अगले दो साल तक के लिए छूट तो मिलेगी ही, साथ ही दो अतिरिक्त अवसर भी दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा, 2014 में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने को मंजूरी दी थी। जबकि मौजूदा नियमों के मुताबिक सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अब तक परीक्षा में बैठने के लिए 30 साल की उम्र तक चार अवसर ही मिलते थे।
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, सामान्य वर्ग को अब इस वर्ष से 32 साल की उम्र तक छह मौके मिलेंगे। वहीं, असीमित अवसरों के साथ एससी व एसटी अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 35 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी अब 33 के बजाय 35 साल तक परीक्षा में बैठ सकेंगे। उन्हें अब सात के बजाय नौ अवसर मिलेंगे। इस साल की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त को निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed