{"_id":"cd435182-379b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uproar-in-up-assembly-question-hour-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल बाधित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी विधानसभा में हंगामा, प्रश्नकाल बाधित
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सूबे की खराब कानून व्यवस्था और गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने में हो रही देरी को लेकर बसपा और भाजपा के सदस्यों ने भारी हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका। कार्यवाही शुरू होते ही 'हाथों में उत्तर प्रदेश बन गया है दंगा प्रदेश' लिखे बैनर के साथ बसपा और भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के कुछ विधायक सदन के बीच में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने को कहा। विधायकों ने स्पीकर की अपील नकारते हुए नारेबाजी जारी रखी। इस वजह से पहले सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए और बाद में दोपहर 12.20 तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन