फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   uproar in parliament today.

बजट के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, संसद में हंगामा तय

Mon, 02 Mar 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
uproar in parliament today.

शनिवार को पेश हुए आम बजट पर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा होना तय है। बजट में सेवा कर में बढ़ोत्तरी संबंधी प्रावधान ने नाराज विपक्ष को एकजुट कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस, वामदल, जदयू, सपा, बसपा, राजद सहित तमाम दलों ने बजट का तीखा विरोध करते हुए कथित गरीब विरोधी प्रावधानों के खिलाफ लोकसभा में आवाज बुलंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आम बजट पर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष का कहना है कि सेवा कर में बढ़ोत्तरी से आम उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट की विपक्ष ने की तीखी आलोचना

uproar in parliament today.

इसके अलावा विपक्ष को स्वास्थ्य बजट को घटाने और वित्त मंत्री अरुण जेटली के मध्य वर्ग को खुद अपना ख्याल रखने की नसीहत बेहद नागवार गुजरा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी इस बजट को दिशाहीन करार दिया है, जबकि वाम दल इसे उद्योगपतियों का बजट करार दे रहे हैं। माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा है कि अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आई सरकार आम लोगों को बजट के जरिए बुरा दिन दिखा रही है।

जदयू के शरद यादव ने इसे अमीरों और बड़े कारोबारियों का बजट करार देते हुए संसद में सरकार से हिसाब मांगने की बात कही है। जबकि  कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को शब्दों की लफ्फाजी करार देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed