फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Outrage in Parliament on religion conversion in Agra, VHP postponed Ghar wapsi

धर्म परिवर्तन पर हंगामा, VHP ने कार्यक्रम टाला

Tue, 16 Dec 2014 08:19 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
Outrage in Parliament on religion conversion in Agra, VHP postponed Ghar wapsi

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने वेल में उतरकर नारेबाजी की। विपक्षी सदस्य 'धर्म का सौदा बंद करो' के नारे लगा रहे थे। लोकसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने इस मसले को उठाया। विपक्ष चाहता है कि प्रधानमंत्री इस मसले पर राज्यसभा में खुद आकर सफाई दें। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी का कहना है कि किसी को लालच देकर या जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराना एक अपराध है और इसे किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल का कहना है कि लगता है कि धर्म परिवर्तन का सारा मामला योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री को राज्यसभा में आकर खुद सफाई देनी चाहिए। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी कहा कि विपक्ष इस बात पर एकमत है कि प्रधानमंत्री को सदन में आकर इस मसले पर सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण देना चाहिए। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार किसी भी मसले पर चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है। भारी हंगामे के बाद विपक्ष की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा।
विज्ञापन

वीएचपी ने कार्यक्रम टाला

Outrage in Parliament on religion conversion in Agra, VHP postponed Ghar wapsi

इस बीच खबर है कि वीएचपी ने संसद में धर्म परिवर्तन को लेकर हो रहे हंगामे के चलते अपना प्रस्तावित घर वापसी कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है। टीओआई की खबर के मुताबिक वीएचपी संसद के शीतकालीन सत्र तक इस कार्यक्रम को आयोजित नहीं करेगी। शीतकालीन सत्र के बाद इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि वीएचपी ने 25 दिसंबर को अलीगढ़ समेत कई जगहों पर घर वापसी कार्यक्रम तय किया था। पर संसद में इस मसले को लेकर विपक्ष के लगातार हमलावर रुख के चलते सरकार को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मसले को विपक्ष ने अपना हथियार बना लिया है और वो किसी भी कीमत पर सरकार को इस मसले पर राहत देने के मूड में नहीं दिखता है।

दूसरी तरफ टीएमसी के नेता भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। टीएमसी सांसदों ने सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आज संसद में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। टीएमसी सांसदों का कहना है कि सरकार राजनीतिक बदले के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed